Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Rate 04 August 2023: देश के कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां-कितना बढ़ा पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Rate 04 August 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में आज भी बढ़ोतरी देखने को मिली. इसी के साथ भारतीय बाजार में भी तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आज (गुरुवार) को 0.36 फीसदी यानी 0.30 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई.

Petrol-Diesel Price 28 July 2023:  पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, यहां चेक करें अपने जिले में तेल की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Rate 04 August 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में आज भी बढ़ोतरी देखने को मिली. इसी के साथ भारतीय बाजार में भी तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आज (गुरुवार) को 0.36 फीसदी यानी 0.30 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई. इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि WTI क्रूड के दाम 0.36 प्रतिशत यानी 0.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 79.78 डॉलर प्रति बैरल हो गए. गुरुवार को यूपी के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया. जबकि नोएडा समेत देश के प्रमुख पांच महानगरों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ.

दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. यहां पेट्रोल का भाव 96.65 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा आगरा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 14-14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.63 और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 5 तो डीजल 4 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां पेट्रोल का भाव 96.47 और डीजल की कीमत 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दाम 16-16 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं.

अब यहां एक लीटर पेट्रोल 96.89 रुपये में मिल रहा है. जबकि डीजल का भाव यहां 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं तो वहीं डीजल 85 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल का भाव 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गोरखपुर में पेट्रोल 53 तो डीजल 52 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. अब यहां इनके दाम क्रमशः 96.35 और 89.54 रुपये प्रति लीटर हो गया हैं.

उधर राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल के दाम 14 पैसे तो डीजल 12 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है. अब यहां पेट्रोल की कीमत 108.54 और डीजल के दाम 93.78 रुपये लीटर हो गए हैं. जबकि जयपुर में पेट्रोल 32 तो डीजल 29 पैसे लीटर महंगा हुआ है. इसके बाद यहां दोनों के दाम क्रमशः 108.48 और 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. जबकि श्रीगंगानगर में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 113.11 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 16 पैसे चढ़कर 87.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 24 पैसे कम होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल की कीमत 22 पैसे कम होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

देश के चारों प्रमुख महानगरों में तेल के दाम आज भी स्थिर है. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये लीटर तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story