Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Rate 02 August 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, यहां चेक करें अपने जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Rate 02 August 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत लगातार बढ़ रही है और 86 डॉलर के करीब पहुंच गई है. इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ा है.

Petrol Diesel Price Today 05 December: पेट्रोल-डीजल के दामों मे हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Rate 02 August 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत लगातार बढ़ रही है और 86 डॉलर के करीब पहुंच गई है. इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ा है. आज कई शहरों में कीमतें बदल गई हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 11 पैसे गिरकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे गिरकर 96.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 107.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story