Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 27 May: आम आदमी की जेब पर फिर तगड़ा वार? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 27 May: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 27 मई 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। लेकिन आम आदमी को एक बार फिर कोई राहत नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल के दामों में न कोई कटौती की गई, न ही कोई बदलाव।

Petrol Diesel Price Today 28 May: क्रूड आयल हुआ सस्ता, फिर भी पेट्रोल के दाम जस के तस! जानें आपके शहर में कितना है रेट?
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 27 May: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 27 मई 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। लेकिन आम आदमी को एक बार फिर कोई राहत नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल के दामों में न कोई कटौती की गई, न ही कोई बदलाव। लगातार स्थिर इन कीमतों ने लोगों की जेब पर बोझ और बढ़ा दिया है।

हर रोज़ सुबह की तरह आज भी तेल कंपनियों की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट जारी की गई, लेकिन जो उम्मीद थी, वो टूटी रही। चाहे दिल्ली हो या पटना, मुंबई हो या चेन्नई, हर जगह पेट्रोल और डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं।

जानिए आपके शहर में क्या हैं आज के रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.85 | डीजल ₹92.44
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.86 | डीजल ₹89.02
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65 | डीजल ₹87.76
  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.87 | डीजल ₹88.01
  • गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19 | डीजल ₹88.05
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.24 | डीजल ₹82.40
  • पटना: पेट्रोल ₹105.18 | डीजल ₹92.04
  • मार्च 2024 के बाद से नहीं बदले भाव

भारत सरकार की ओर से आखिरी बार 15 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दी गई थी। उस समय दोनों ईंधनों की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी, जिसे लोकसभा चुनावों के चलते एक सियासी फैसला भी माना गया। लेकिन उसके बाद से अब तक अप्रैल, मई, जून, हर महीने आम जनता उम्मीद में रही, पर तेल कंपनियों ने भाव स्थिर ही रखे। 22 मई 2022 से लेकर अब तक, पेट्रोल-डीजल की कीमतें मुख्य रूप से स्थिर बनी हुई हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर सुबह 6 बजे तक नई कीमतें अपडेट करती हैं, लेकिन बदलाव बेहद कम देखने को मिलते हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story