Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 25 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 25 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में आज (25 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अभी भी दाम स्थिर ही बने हुए हैं।

Petrol Diesel Prices Today 25 July 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 25 July 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में आज (25 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अभी भी दाम स्थिर ही बने हुए हैं। कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं, जबकि कई जगह कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले 24 घंटों में WTI का रेट 76.93 डॉलर (लगभग 6,441 रुपये) प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड का भाव 81.04 डॉलर (लगभग 6,785 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

महानगरों में स्थिर बने हुए हैं दाम

देश के 4 प्रमुख महानगरों में तेल के दाम आज स्थिर बने हुए हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 103.44 रुपये और डीजल के 89.97 रुपये है। इसके साथ ही चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के लिए क्रमश: 100.75 रुपये और 92.34 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर के भाव में खरीद सकते हैं।

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

अधिकांश शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 105.18 रुपये और 92.04 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपये और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपये और डीजल की कीमत 90.36 रुपये प्रति लीटर है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल 94.56 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story