Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 10 December: पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 10 December: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दर, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स के आधार पर तय होती हैं।

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 10 December: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दर, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स के आधार पर तय होती हैं। 10 दिसंबर 2024 मंगलवार को भारत में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। अगर आप अपनी गाड़ी या बाइक में पेट्रोल-डीजल डलवाने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमत जान लें।

10 दिसंबर 2024 को देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • नोएडा 94.66 87.76
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • बेंगलुरु 102.86 88.94
  • हैदराबाद 107.41 95.65
  • जयपुर 104.88 90.36
  • तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
  • भुवनेश्वर 101.06 92.91

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें ।

Ragib Asim

Ragib Asim is a journalist currently employed as News Editor in NPG News (Digital). Born and brought up in Bettiah, Ragib journey began with print media and soon transitioned towards digital. He carries more than 10 years of experience in the field with focus on New media. He has previously worked with Hindustan Samachar, News Track, Janjwar, Special Coverage News Hindi. His interests include Science, Geopolitics, Economics and Current affairs.

Read MoreRead Less

Next Story