Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 05 August 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 05 August 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में आज (5 अगस्त) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इस अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ राज्यों में अलग-अलग टैक्स के कारण उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 05 August 2024: पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में आज (5 अगस्त) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इस अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ राज्यों में अलग-अलग टैक्स के कारण उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव जारी है। ब्रेंट क्रूड आज 77.12 डॉलर (6,465 रुपये) और WTI क्रूड 73.75 डॉलर (6,182 रुपये) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

इन राज्याें में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-सस्ता

राज्य स्तर पर ईंधन की कीमतों में बदलाव देखें तो आज बिहार में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसी प्रकार महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा में भी तेल के भावों में मामूली बढ़ोतरी नजर आ रही है। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल पर 78 पैसे और 62 पैसे प्रति लीटर की राहत दी गई है। इसके अलावा झारखंड़, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी आज पेट्रोल और डीजल मामूली सस्ता हुआ है।

महानगरों में आज इतने हैं तेल के भाव

देश के 4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये में बिक रहा है। दूसरी तरफ मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये/लीटर और डीजल 89.97 रुपये/लीटर में खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपये/लीटर और डीजल का 91.76 रुपये/लीटर है, जबकि चेन्नई में क्रमश: 100.75 रुपये और 92.34 रुपये/लीटर पहले के समान बने हुए हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story