Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 03 December: पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं कीमतें?

Petrol-Diesel Price Today 03 December: आज मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 03 December: आज मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। इन कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दर, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट, और केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स के आधार पर तय किया जाता है। हर राज्य में ट्रांसपोर्टेशन खर्च और टैक्स की दरें अलग होने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग होती हैं। ऐसे में अपने शहर के हिसाब से ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

3 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • नोएडा 94.66 87.76
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • बेंगलुरु 102.86 88.94
  • हैदराबाद 107.41 95.65
  • जयपुर 104.88 90.36
  • तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
  • भुवनेश्वर 101.06 92.91

कब से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च 2024 में इनकी कीमतों में कटौती की गई थी। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद से अब तक इनकी कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

आप एसएमएस के जरिए भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल की नई कीमत के बारे में जानकारी ले सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story