Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 03 August 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 03 August 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, इसका असर भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें पहले के समान बनी हुई हैं, जबकि कुछ राज्यों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

Petrol Diesel Prices Today 03 August 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 03 August 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, इसका असर भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें पहले के समान बनी हुई हैं, जबकि कुछ राज्यों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड आज 76.81 डॉलर (6,436 रुपये)/बैरल और WTI क्रूड 73.52 डॉलर (6,160 रुपये)/बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, देश में रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं।

इन राज्यों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

राज्य स्तर पर तेल के भावों में बदलाव देखें तो राजस्थान में आज प्रति लीटर पेट्रोल 35 पैसे और 31 पैसे सस्ता हो गया है। इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। दूसरी तरफ बिहार में पेट्रोल पर 50 पैसे/लीटर और डीजल पर 47 पैसे/लीटर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में दाम बढ़े हैं।

महानगरों में नहीं बदले तेल के दाम

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये/लीटर है, वहीं डीजल 87.66 रुपये/लीटर पर बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपये और डीजल का रेट 89.96 रुपये/लीटर है। दूसरी तरफ चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये/लीटर में खरीदा जा सकता है, जबकि कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 104.93 रुपये और डीजल का 91.75 रुपये है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story