Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 01 May: 1 मई 2025 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव? जानिए आज आपके शहर का रेट!

Petrol Diesel Price 1st May 2025: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। 1 मई 2025 गुरुवार को भी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। इनकी कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Price Today 29 April 2025: पेट्रोल-डीजल के दाम ने फिर बढ़ाई मुसीबत, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price 1st May 2025: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। 1 मई 2025 गुरुवार को भी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। इनकी कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर की कीमत जरूर चेक करें। यहां देश के चार बड़े महानगरों समेत कुछ अहम शहरों में पेट्रोल और डीजल की प्रति लीटर कीमत दी जा रही है। साथ ही यह बताया जा रहा है कि कीमतों में अंतर क्यों होता है, अपने शहर की कीमत कैसे जान सकते हैं और यह तय कैसे होता है।

कीमतों में अंतर क्यों होता है?

पेट्रोल और डीजल के दाम कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं। जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये का एक्सचेंज रेट, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन लागत और स्थानीय वैट के कारण राज्यों और शहरों में दाम अलग-अलग हो सकते हैं।

1 May 2025 को ये रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)

  • दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
  • कोलकाता ₹105.01 ₹91.82
  • मुंबई ₹103.50 ₹90.03
  • चेन्नई ₹100.90 ₹92.49
  • गुरुग्राम ₹94.96 ₹87.82
  • नोएडा ₹94.87 ₹88.01
  • बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
  • भुबनेश्वर ₹101.11 ₹92.69
  • हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
  • जयपुर ₹105.40 ₹90.82
  • लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
  • पटना ₹105.41 ₹92.26
  • तिरुवनंतपुरम ₹107.48 ₹96.48

क्यों बदलती है पेट्रोल और डीजल कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स (एक्साइज ड्यूटी और वैट), और डीलर कमीशन जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं। भारत में जून 2017 से डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग सिस्टम लागू है, जिसके तहत हर दिन सुबह 6 बजे कीमतें अपडेट होती हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन तेल कंपनियों ने इस बोझ को ग्राहकों पर नहीं डाला, जिससे कीमतें ज्यादातर स्थिर हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story