Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बदलाव! जानिए आपके शहर में आज का नया रेट

Petrol Diesel Price Today 5 July 2025: जुलाई 2025 की सुबह ठीक 6 बजे देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल के ताज़ा दाम जारी कर दिए हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि आज किसी बड़े बदलाव की खबर नहीं है।

Petrol Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बदलाव! जानिए आपके शहर में आज का नया रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 5 July 2025: जुलाई 2025 की सुबह ठीक 6 बजे देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल के ताज़ा दाम जारी कर दिए हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि आज किसी बड़े बदलाव की खबर नहीं है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से लेकर पटना और हैदराबाद तक, अधिकतर शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हर दिन की तरह आज भी लाखों लोगों की नजरें मोबाइल स्क्रीन पर थीं, ताकि जाना जा सके कि क्या उनके शहर में तेल भरवाना सस्ता होगा या महंगा।

भारत में ईंधन की कीमतें अब हर सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसका काम सरकारी तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—द्वारा किया जाता है। इन कंपनियों की डेली प्राइसिंग मेकेनिज्म के तहत इंटरनेशनल क्रूड ऑयल प्राइस, डॉलर-रुपया विनिमय दर, शिपिंग चार्ज, और टैक्स को मिलाकर रेट तय होता है। जब कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते हैं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी आग लग सकती है। और अगर सरकार टैक्स में राहत दे, तो उपभोक्ताओं को राहत मिलती है।

जानिए 5 जुलाई 2025 के प्रमुख शहरों के दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

  • नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
  • मुंबई ₹104.21 ₹92.15
  • कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
  • चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
  • अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
  • हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
  • लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
  • पटना ₹105.58 ₹93.80
  • इंदौर ₹106.48 ₹91.88
  • चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story