Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 30 May 2023: ऑयल कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today: भारत में तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। रोज सुबह 6 बजे तेल की कीमतें अपडेट कर दी जाती हैं।

Petrol Diesel Price Today 27 May 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: भारत में तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। रोज सुबह 6 बजे तेल की कीमतें अपडेट कर दी जाती हैं। तेल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी डिपेंड करती हैं। WTI क्रूड में 0.30 की बढ़ोतरी दिखी और दाम 72.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 77.06 डॉलर प्रति बैरल है। जून 2017 से पहले तेल कीमतों में हर 15 दिनों के बाद बदलाव किया जाता था। 2022 मई के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।

देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम आज भी जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता की तुलना में पेट्रोल और डीजल लगभग 10 रुपए सस्ता है। महानगरों की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के रेट में हल्की गिरावट आई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

  • नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये महंगा हो गया है।
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये महंगा हुआ।
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये महंगा हुआ।
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये महंगा हुआ।

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव

  • नोएडा में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे की कमी आई है. पेट्रोल अब 96.67 रुपये और डीजल 24 पैसे घट कर अब 89.84 रुपये पर बिक रहा है।
  • गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम में 32 पैसे की कमी आई है. यह अब 96.26 रुपये पर बिक रहा है और डीजल 30 पैसे घटकर अब 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • जयपुर में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता होकर 108.08 रुपये और डीजल 44 पैसे सस्ता होकर 93.36 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम में कीमतों में 4 पैसे की कमी की गई है। पेट्रोल 96.97 रुपये और डीजल 89.84 रुपये पर बिक रहा है।
  • पटना में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे की कटौती की गई है. यह अब 107.24 रुपये और डीजल 17 पैसे की कमी के साथ अब 94.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

21 मई 2022 को एक्साइज ड्यूटी में हुई थी कटौती

इससे पहले 21 मई को सरकार ने पेट्रोल - डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story