Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 30 December: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 30 December: वैश्विक बाजार में शनिवार (30 दिसंबर) को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, देश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 30 December: वैश्विक बाजार में शनिवार (30 दिसंबर) को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, देश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.17 फीसदी यानी 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 71.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत यानी 0.11 डलर सस्ता होकर 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से कम बनी हुई है. बावजूद इसके देश में तेल की कीमतों में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है. जबकि चारों प्रमुख महानगरों में तेल की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं.

शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. नोएडा से लेकर वाराणसी तक तेल के दाम बढ़े हैं. 30 दिसंबर को वाराणसी में पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 97.17 रुपये लीटर पर पहुंच गया. जबकि डीजल का भाव 27 पैसे चढ़कर 90.35 रुपये लीटर हो गया. नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल 13-13 पैसे चढ़कर क्रमशः 96.79 और 89.96 रुपये लीटर हो गया है.

लखनऊ में तेल की कीमतें 10 पैसे चढ़कर 96.57 और 89.76 रुपये लीटर हो गया. गोरखपुर में पेट्रोल 44 और डीजल 43 पैसे चढ़कर क्रमशः 96.79 और 89.97 लीटर पर पहुंच गया है. प्रयागराज में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल 45 तो डीजल 44 पैसे महंगा होकर क्रमशः 97.11 और 90.30 रुपये लीटर पर कारोबार कर रहा है.

चार महानगरों में तेल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

देश के अन्य शहरों में क्या हैं तेल के रेट

तेलंगाना के आदिलाबाद में पेट्रोल-डीजल 16-15 पैसे चढ़कर क्रमशः 111.83 और 99.84 रुपये लीटर हो गया है. वहीं निजामाबाद में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 19-17 पैसे महंगा होकर 111.27 और 99.31 रुपये लीटर हो गया है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पेट्रोल 38 पैसे चढ़कर 107.39 रुपये लीटर और डीजल 35 पैसे महंगा होकर 94.03 रुपये लीटर हो गया है. वहीं पुरुलिया में तेल का भाव क्रमशः 55-51 पैसे चढ़कर 107.40 और 94.04 रुपये लीटर पर बिक रहा है.

उधर राजस्थान के कई जिलों में तेल की कीमतों में गिरावट आई है. अलवर में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 108.96 तो डीजल 15 पैसे गिरकर 94.13 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं बांसवाड़ा में पेट्रोल 43 तो डीजल 39 पैसे गिरकर क्रमशः 109.65 और 94.78 रुपये लीटर हो गया है. चित्तौरगढ़ में भी तेल सस्ता हुआ है. यहां पेट्रोल 33 पैसे सस्ता होकर 108.10 और डीजल 33 पैसे गिरकर 93.38 रुपये लीटर बिक रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story