Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 25 May 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 25 May 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर गुरुवार को 78 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई। हालांकि, कच्चे तेल में तेजी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे।

Petrol Diesel Price Today 27 May 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 25 May 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर गुरुवार को 78 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई। हालांकि, कच्चे तेल में तेजी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. इस रेट लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपए लीटर हो गया और डीजल भी 22 पैसे की घटत के साथ 89.71 रुपए लीटर पर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल 15 पैसे सस्ता हुआ है और 96.47 रुपए लीटर बिक रहा है. जबकि दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 41 पैसे गिरा है और 96.77 रुपए लीटर हो गया है. गुरुग्राम में डीजल के दाम 14 पैसे बढ़े हैं और 90.05 रुपए लीटर हो गए हैं.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

क्या है आज का भाव (Petrol Diesel Price Today)

  • हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram): पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर (Bhubaneswar): पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ (Chandigarh): पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ (Lucknow): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा (Noida): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर (Jaipur): पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना (Patna): पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम (Gurugram): 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

21 मई 2022 को एक्साइज ड्यूटी में हुई थी कटौती

इससे पहले 21 मई को सरकार ने पेट्रोल - डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी. उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी. इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया. केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story