Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 20 July 2023: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव? जानें- आपके शहर का नया रेट

Petrol Diesel Price Today 20 July 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में सुस्ती दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.13 फीसदी की गिरावट आई है. अभी यह 79.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

Petrol-Diesel Price 28 July 2023:  पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, यहां चेक करें अपने जिले में तेल की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 20 July 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में सुस्ती दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.13 फीसदी की गिरावट आई है. अभी यह 79.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.16 फीसदी गिरावट के साथ फिलहाल 75.23 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में बदलाव देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर भी असर डालते हैं. देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल में बदलाव हुआ है. बिहार की राजधानी पटना में इनके दाम महंगे तो जयपुर में फ्यूल रेट में गिरावट दर्ज की गई है. अभी पटना में पेट्रोल 35 पैसे महंगा को 107.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल 32 पैसे महंगा होकर 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 20 पैसे तो डीजल 18 पैसे सस्ता हुआ है. यहां पेट्रोल 108.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story