Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 10 July 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां चेक करें तेल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 10 July 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार की अपनी रेट लिस्ट जारी कर दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.

Petrol Diesel Price Today 27 May 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 10 July 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार की अपनी रेट लिस्ट जारी कर दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. इसकी वजह से क्रू़ड ऑयल के दाम में भी सुस्ती आई है और यह अभी 73 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण अपने देश में आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट देखी गई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखा गया है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे की सुस्ती के साथ 96.35 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल यहां 21 पैसे सस्ते होकर 89.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत का ताजा अपडेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई- पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई- यहां पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये तो डीजल का दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता- इस नगर में पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story