Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 04 June 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए अपडेट, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol-Diesel Rates 4th June 2023: देश की राजधानी नई दिल्ली समेत तमाम महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. बता दें कि आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है.

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Rates 4th June 2023: देश की राजधानी नई दिल्ली समेत तमाम महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. बता दें कि आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. ईंधन की कीमतों में बदलाव एनसीआर क्षेत्र नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में देखा गया है. फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल छह पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, जहां ईंधन क्रमशः 96.58 रुपये और 89.75 रुपये पर बेचा जा रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 2 पैसे महंगा होकर 89.79 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 1 पैसे बढ़कर 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल 6 पैसे घटकर 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे घटकर 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 80 पैसे बढ़कर 109.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73 पैसे बढ़कर 94.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एकबार फिर क्रूड ऑयल के दाम में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड चढ़कर 74.20 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 78.31 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है।

21 मई 2022 को हुई थी कटौती

इससे पहले पिछले साल 2022 में 21 मई को सरकार ने Petrol Diesel Price Today पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story