Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 9 May 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 9 May 2023: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है.

Petrol Diesel Rate Today: क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 9 May 2023: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. आज यानी 9 मई को भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 9 मई के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rate) जारी जारी कर दिए हैं इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट सुबह जारी कर दी है. इस रेट लिस्ट के अनुसार साउथ इंडिया के कुछ राज्यों में तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है. हालांकि देश के ज्यादातर राज्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए फेरबदल से अछूते हैं. इस क्रम में महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल क्रमशः 40 पैसे और 39 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए हैं. इसके साथ तमिलनाडु में भी पेट्रोल और डीजल के भाव 25 पैसे बढ़े हैं. केरल की अगर बात करें तो यहां भी तेल के दामों में इजाफा हुआ है. जबकि तेलगांना में पेट्रोल-डीजल में मामूली बढ़त दिख रही है.

महानगरों में तेल की कीमत

  • नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमत क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की 92.76 रुपये लीटर है.

क्या है आज का भाव (Petrol Diesel Price Today)

  • दिल्ली (Delhi): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई (Mumbai): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
  • कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई (Chennai): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
  • हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।
  • बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।
  • पोर्टब्‍लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।
  • भुवनेश्वर (Bhubaneswar): पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।
  • चंडीगढ़ (Chandigarh): पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।
  • लखनऊ (Lucknow): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।
  • नोएडा (Noida): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।
  • जयपुर (Jaipur): पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।
  • पटना (Patna): पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम (Gurugram): 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।

इस शहर में मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

देश में हर शहर में पेट्रोल -डीजल की कीमतों में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिलता है. राजस्थान के श्रीगंगानार और हनुमानगढ़ में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है. इस वक्त श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.24 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं हनुमानगढ़ में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.39 रुपये प्रति लीटर बिक रही है.

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच कैसे करें?

कस्टमर SMS भेजकर आसानी से अपने संबंधित शहरों में ईंधन दरों की जांच कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन पर RSP टाइप कर सकते हैं और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा. भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को RSP टाइप कर 9223112222 पर एसएमएस करना होगा.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story