Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 18 May 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 18 May 2023: भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं. भारतीय पेट्रोल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ही पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. बता दें कि वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

Petrol Diesel Rate Today: क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 18 May 2023: भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं. भारतीय पेट्रोल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ही पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. बता दें कि वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज यानी 18 मई, 2023 को क्रूड ऑयल की कीमत आज 75 डॉलर के आसपास चल रहा है. आइए जानते हैं भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) में कितना बदलाव हुआ है.

देश में हर शहर में पेट्रोल -डीजल की कीमतों में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिलता है. नोएडा में पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ है और इस वक्त यहां पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं डीजल 21 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 96.72 रुपए प्रति लीटर, वहीं नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल दिल्ली से थोड़ा सस्ता 96.53 रुपए प्रति लीटर और गुरुग्राम में 97.10 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. दूसरी ओर इन दो शहरों में डीजल की कीमतों में हलका बदलाव देखने को मिला. 16 मई को नोएडा में तेल की कीमतें 89.93 रुपए प्रति लीटर हो गईं जबकि गुरुग्राम में 0.12 पैसे की गिरावट के बाद डीजल की कीमतें आज 89.84 रुपए प्रति लीटर हैं.

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की नई दरे

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.73 रुपये, डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

क्या है आज का भाव (Petrol Diesel Price Today)

  • हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram): पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर (Bhubaneswar): पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ (Chandigarh): पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ (Lucknow): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा (Noida): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर (Jaipur): पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना (Patna): पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम (Gurugram): 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

21 मई 2022 को एक्साइज ड्यूटी में हुई थी कटौती

इससे पहले 21 मई को सरकार ने पेट्रोल - डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी. उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी. इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया. केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story