Begin typing your search above and press return to search.

लोग मांग रहे उर्फी जावेद के मौत की दुआ: ट्रोलर्स बोले- मुसेवाला की जगह तुम्हेँ लगनी चाहिए थी गोली...

लोग मांग रहे उर्फी जावेद के मौत की दुआ: ट्रोलर्स बोले- मुसेवाला की जगह तुम्हेँ लगनी चाहिए थी गोली...
X
By NPG News

मुम्बई 4 जून 2022. सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं उर्फी जावेद के लिए एन दिनों ट्रोलर्स काफी बुरा बोल रहे हैं. वहीँ उर्फी भी अब इन आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है. इंस्टाग्राम पर आए भद्दे कमेंट को उर्फी ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई.

पपराजी ने उनसे पूछा कि 'वो कमेंट्स आ रहे हैं आपके पोस्ट पर..' उर्फी कहती हैं, 'लोग मुझे मरवाना चाहते हैं, जबकि मैंने किसी का कुछ नहीं किया… हत्या, मौत.' उर्फी ने आगे कहा, 'बाकी तो ठीक है लेकिन किसी के मरने की दुआ करना, ऐसे कमेंट्स से दुखी हूं. मुझे बहुत बुरा लगा.'

दरअसल, कुछ दिनों पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब ट्रोल्स उर्फी को इसी बात पर निशाना बना रहे हैं और उनकी पोस्ट पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इसको जाना चाहिए था मूसेवाला की जगह', तो दूसरे ने लिखा, 'सिद्धू को लगी गोली तुम्हें लगनी चाहिए थी.' अब उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सभी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट लेकर स्टारी लगाने के साथ ही ट्रोल्स की क्लास भी लगा दी है.


उर्फी जावेद ने इन स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं कुछ कमेंट शेयर कर रही हूं जो पिछले कुछ दिनों में मुझे मिले हैंl लोग मेरे मरने की दुआ मांग रहे हैं कि किसी ने मुझे गोली मारी होती. हम एक निर्दयी दुनिया में रहते हैं, लेकिन आप लोगों से एक बात कहना चाहती हूं कि आपको मेरे मरने की दुआ ज्यादा करनी होगी क्योंकि मैं यहां रहने के लिए आई हूं.

उर्फी जावेद ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने में हमेशा आगे रहती हैं. उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ एक बार फिर बता दिया है कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं.

Next Story