Begin typing your search above and press return to search.

Pawan Singh Expelled From BJP: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, लगाया ये गंभीर आरोप

Pawan Singh Expelled From BJP: भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Pawan Singh Expelled From BJP: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, लगाया ये गंभीर आरोप
X
By Ragib Asim

Pawan Singh Expelled From BJP: भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि पवन सिंह एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यह पार्टी विरोधी काम है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के अनुसार उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट की पेशकश

इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद 9 मई को अपने गृह राज्य बिहार में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया है, जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार क्यों किया?

बीजेपी ने जैसे ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पवन सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभियान छिड़ गया। पवन सिंह पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने महिलाओं को अपमानित करने वाले कुछ गाने गाए हैं, जिसके कारण जमकर विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

राष्ट्रीय जनता दल से टिकट की कोशिश

कहा जा रहा है कि पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेने से पहले राष्ट्रीय जनता दल से टिकट मांगा था, लेकिन उनकी बात नहीं बन सकी। इसके बाद उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “विकास ही विकास होगा। कोई शोर नहीं होगा। हम काराकाट को एक नई सुबह देंगे।” इससे पहले पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

प्रतिमा देवी की चुनावी मैदान में एंट्री

चुनाव आयोग ने प्रतिमा देवी के नाम वापस लेने की पुष्टि की थी, जिन्होंने 14 मई को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रतिमा देवी की एंट्री पवन सिंह के कहने पर हुई थी, क्योंकि भोजपुरी स्टार को डर था कि कहीं उनका नामांकन न रद्द हो जाए। 17 मई को काराकाट सीट से नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। इस सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग करवाई जाएगी।

इस घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह और उनकी मां के इस फैसले का चुनावी परिणामों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story