Begin typing your search above and press return to search.

Aligarh News: पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गोरा करने के लिए पति ने लगाया क्रीम, महिला चीखते हुए पहुंची थाने, मच गया बवाल

Aligarh News: अलीगढ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला का आरोप है कि जब वह अपने कमरे में बिस्तर पर सो रही थी तो उसके पति ने उसके नाजुक अंग पर त्वचा निखारने वाली क्रीम क्रीम लगा दी।

Aligarh News: पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गोरा करने के लिए पति ने लगाया क्रीम, महिला चीखते हुए पहुंची थाने, मच गया बवाल
X
By Ragib Asim

Aligarh News: अलीगढ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला का आरोप है कि जब वह अपने कमरे में बिस्तर पर सो रही थी तो उसके पति ने उसके नाजुक अंग पर त्वचा निखारने वाली क्रीम लगा दी। महिला का आरोप है कि क्रीम लगाने के बाद जब उसके नाजुक अंग में जलन महसूस हुई तो उसकी नींद खुल गई। नींद खुलने के बाद महिला अपने नाजुक अंग को देखकर हैरान रह गई। उसके बाद उसने पति से इसके बारे में पूछा तो पति ने स्वीकार किया कि वह उसके नाजुक अंग पर क्रीम लगाया है।

आरोप है कि क्रीम लगाए जाने के चलते महिला का नाजुक अंग झुलस गया। पति की इस हरकत से नाराज महिला पुलिस के पास पहुंची और अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला अलीगढ़ जनपद के रोरावर थाना अंतर्गत एक इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला का कहना है कि कुछ समय पहले उसकी शादी हुई है। शादी के बाद पति पत्नी में संबंध मधुर रहे और सब कुछ अच्छा चलता रहा।

महिला ने आरोप लगाया कि 13 मई की रात्रि में वह अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी, इसी दौरान उसका पति उठा और चुपके से उसके नाजुक अंग पर त्वचा निखारने वाली क्रीम लगा दिया। सोने के चलते इसके बारे में उसे जानकारी नहीं मिल पाई। क्रीम लगाए जाने के बाद महिला के नाजुक अंग में जब जलन महसूस होने लगी तो महिला की नींद टूट गई। नींद टूटने के बाद महिला जब उठी तो उसने देखा कि उसके नाजुक अंग में कोई तरल पदार्थ लगा हुआ है। इस बारे में उसने अपने पति से पूछताछ की।

महिला ने यह भी कहा कि पूछने पर उसके पति ने बताया कि उसके नाजुक अंग का रंग पति को पसंद नहीं था, जिसके चलते उसने नाजुक अंग के रंग को निखारने के लिए त्वचा निखारने वाली क्रीम लगाई है। क्रीम लगाने के बाद नाजुक अंग में जलन होने की बात महिला ने कही तो दोनों में कहासुनी होने लगी।

महिला ने कहा कि इस दौरान उसके पति ने धमकी दिया कि अगर इसकी शिकायत किसी से करोगी तो जान से मार देगा। पति के इस हरकत से नाराज होकर पत्नी थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसने अपने पति के खिलाफ ही मारपीट अभद्रता और धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रोरावर थाने की पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय द्वारा मीडिया को बताया गया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट, अभद्रता, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story