Begin typing your search above and press return to search.

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र से दो दिन पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Parliament Winter Session: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आज लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक करेंगे।

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र से दो दिन पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
X
By Ragib Asim

Parliament Winter Session: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आज लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक करेंगे। बैठक का उद्देश्य विधायी एजेंडे की रणनीति बनाना और शीतकालीन सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है, जिसमें 22 दिसंबर तक 15 बैठकें होनी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

आमतौर पर बैठक शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई जाती है, लेकिन इस बार पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आने हैं। ऐसे में यह बैठक दो दिन पहले बुलाई गई है। इस सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। बता दें कि संसद में फिलहाल 37 बिल लंबित हैं। जिनमें से 12 को विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। वहीं, सात विधेयक संसद में पेश और पारित होने के लिए सूचीबद्ध हैं।

सरकार इस शीतकालीन सत्र में सदन में सात नए विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें तेलंगाना में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का विधेयक और जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक शामिल है। इसके साथ ही सरकार भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक-2023 सहित विभिन्न विधेयकों पर भी चर्चा कर सकती है, जो आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। सरकार ने सत्र के दौरान 18 विधेयक पेश किए, जिनमें महिला आरक्षण अधिनियम के प्रावधानों को जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी तक बढ़ाने के लिए दो और आपराधिक संहिता में संशोधन के लिए तीन विधेयक शामिल हैं।

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में पेश की जाएगी। लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रसारित एजेंडा पत्रों के अनुसार, आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर पैनल की पहली रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे, जिसे 6-4 बहुमत के साथ अपनाया गया था। रिपोर्ट का समर्थन करने वाले सदस्यों में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भी शामिल थीं, जो अब भाजपा में हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story