Begin typing your search above and press return to search.

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024, 100 साल बाद फिर से पेरिस में होगा खेलों का महाकुंभ, ओलंपिक में दिखेगी लैंगिक समानता और पर्यावरण सुरक्षा

Paris Olympics 2024: पेरिस में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में दुनिया भर के 10,500 से अधिक खिलाड़ी जब इस सप्ताह से पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे तो 100 साल बाद पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल हर मायने में अनूठे, अपारंपरिक और अप्रतिम होंगे।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024, 100 साल बाद फिर से पेरिस में होगा खेलों का महाकुंभ, ओलंपिक में दिखेगी लैंगिक समानता और पर्यावरण सुरक्षा
X
By Ragib Asim

Paris Olympics 2024: पेरिस में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में दुनिया भर के 10,500 से अधिक खिलाड़ी जब इस सप्ताह से पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे तो 100 साल बाद पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल हर मायने में अनूठे, अपारंपरिक और अप्रतिम होंगे। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए तीरंदाजी, टेबल टेनिस (टेटे) और हॉकी टीमों सहित भारतीय खिलाड़ी भी 26 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए खेल गांव में पहुंच चुके हैं।

एक ओर एफिल टावर जैसी शहर की कई मशहूर जगहों के इर्द गिर्द तस्वीरें खिंचवाने की होड़ मची दिखेगी। तो मैदान पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में वर्चस्व की होड़ रहेगी। पेरिस ने ठीक 100 साल पहले अपने पिछले ओलंपिक की मेजबानी की थी। उस समय उसका वैश्विक खेल आयोजित करने का विचार काफी हद तक शांति को बढ़ावा देने और दुनिया को एकजुट करने का था। सौ साल के बाद भी यह विचार कमोबेश कायम है लेकिन अब खेलों में उत्कृष्टता का महत्व अधिक हो गया है।

खेलों को अब दुनिया में 'सॉफ्ट पावर' की तरह माना जाता है और जिस पर देश गर्व करना और दिखावा करना पसंद करते हैं। पेरिस में 1924 में हुए खेलों में 44 देशों के 3000 से कुछ अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की थी। लेकिन अब रोशनी का यह शहर लगभग 10500 खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए तैयार है।

आम तौर पर ओलंपिक जैसे आयोजन के लिए नए खेल स्थलों का निर्माण होता है लेकिन पेरिस इस मामले में अनूठा है। क्योंकि यह शहर खुद ही आयोजन स्थल बन गया है। इन खेलों का 95 प्रतिशत आयोजन पुराने या अस्थायी स्थल पर होगा। इन खेलों के लिए नए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर पैसा खर्च करने के बजाय, बजट का उपयोग मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और शहर की प्रसिद्ध जगहों के आसपास अस्थायी स्थल का निर्माण करने के लिए किया गया जो प्रभावशाली पृष्ठभूमि के रूप में काम करेंगे।

बीचबॉल का आयोजन एफिल टॉवर के ठीक बगल में होगा। शानदार इंजीनियरिंग का यह चमत्कार दुनिया भर के पर्यटकों को लुभाता रहता है। पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह सीन नदी पर आयोजित किया जाएगा। लोगों के लिए बिना किसी वैध कारण के शहर में प्रवेश करना बेहद मुश्किल हो गया है।

लैंगिक समानता पर जोर

पेरिस ओलंपिक में लैंगिक समानता भी देखने को मिलेगा। पहली बार, 10,500 खिलाड़ियों में से आधी महिलाएं होंगी, जो लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। टोक्यो में पिछले सत्र में महिला खिलाड़ियों की संख्या कुल प्रतिभागियों का 47.8 प्रतिशत थी।

म्यूनिख ओलंपिक (1972) तक महिलाओं की भागीदारी 20 प्रतिशत से भी कम थी। पेरिस खेलों का पारंपरिक समापन समारोह पुरुषों की बजाय महिलाओं की मैराथन होगी और इस आयोजन में 32 में से 28 ऐसे खेल हैं जिसमें पुरुष और महिला दोनों भाग लेंगे।

भारतीय खिलाड़ी पेरिस पहुंचे

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए तीरंदाजी, टेबल टेनिस (टेटे) और हॉकी टीमों सहित कुल 49 भारतीय खिलाड़ी 26 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए पेरिस स्थित खेल गांव में पहुंच चुके हैं। 8 सदस्यीय टेबल टेनिस टीम और 19 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम सहित 39 खिलाड़ी फ्रांस की राजधानी पहुंचे तो वहीं ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले 21 में से 10 निशानेबाज चेटेउरौक्स पहुंच चुके हैं।

तीरंदाजी टीम के सभी 6 सदस्य, दो टेनिस खिलाड़ी, 1 बैडमिंटन, 1 नौकायन खिलाड़ी और दो तैराक भी पेरिस पहुंच चुके हैं। पेरिस ओलंपिक में 70 पुरुषों और 47 महिलाओं सहित 117 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 95 पदकों के लिए 69 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन खिलाड़ियों के साथ भारतीय दल में 140 सहयोगी स्टाफ भी है। इससे पहले 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत के 119 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। नीरज चोपड़ा पेरिस में अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेंगे।

पेरिस ओलंपिक कब हैं?

इस साल ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगे। कुछ खेल आधिकारिक उद्घाटन समारोह से पहले शुरू हो जाएंगे, जिनमें फुटबॉल और रग्बी सेवन्स शामिल हैं जो 24 जुलाई से शुरू होंगे। वहीं, तीरंदाजी और हैंडबॉल 25 जुलाई से शुरू होंगे। कुल मिलाकर, मल्टीस्पोर्ट इवेंट 19 दिनों की अवधि में होगा।

ओलंपिक का उद्घाटन समारोह किस समय है?

उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 26 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (17:30 GMT) होगा।

ओलंपिक में कितने एथलीट भाग ले रहे हैं?

इस साल के ओलंपिक में 206 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 10,500 एथलीट भाग ले रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story