Begin typing your search above and press return to search.

Parag Desai Death: आवारा कुत्तों के हमले के बाद वाघ बकरी चाय कंपनी के मालिक का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया था अटैक

Parag Desai Death: मशहूर उद्योगपति और वाघ बकरी चाय समूह (Wagh Bakri Tea Group) के मालिक पराग देसाई पर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिसके बाद उनकी जान चली गयी।

Parag Desai Death: आवारा कुत्तों के हमले के बाद वाघ बकरी चाय कंपनी के मालिक का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया था अटैक
X
By Ragib Asim

Parag Desai Death: मशहूर उद्योगपति और वाघ बकरी चाय समूह (Wagh Bakri Tea Group) के मालिक पराग देसाई पर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिसके बाद उनकी जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 49 वर्ष के पराग देसाई को ब्रेन हैमरेज (Brain hemorrhage) हो गया था जिसके बाद उन्हें बचाया ना सका।

मॉर्निंग वॉक के दौरान पराग देसाई की जान

अहमदाबाद मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, पराग देसाई 15 अक्टूबर की सुबह अमदाबाद में मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकले थे। यहां इस्कॉन एसेंबली रोड पर टहलते समय उनपर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए पराग देसाई ने कोशिश की और इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। पराग पैर फिसलने के बाद गिर गए और उन्हें सिर पर गम्भीर चोट लग गयी। इसी चोट के कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया।

15 अक्टूबर से थे वेंटिलेटर पर

पराग देसाई को इलाज के लिए स्थानिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, इलाज के दौराव ही उनकी मृत्यु हो गयी। पराग देसाई की मृत्यु की खबर की पुष्टि उनकी वाघ बकरी टी ग्रुप के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी की गयी। कम्पनी की तरफ से इस पोस्ट में कहा गया कि, ‘बहुत दुख के साथ, हम यह सूचना दे रहे हैं कि हमारे अपने प्रिय पराग देसाई का दुखद निधन हो गया है।’

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story