Begin typing your search above and press return to search.

Papua New Guinea Landslide: 100 से अधिक मौत, सुबह-सुबह इस देश में भयानक भूस्खलन, मलबे में दबा पूरा गांव

Papua New Guinea Landslide: दक्षिण प्रशांत द्वीप पर स्थित देश पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार तड़के एक भयानक भूस्खलन हुआ, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

Papua New Guinea Landslide: 100 से अधिक मौत, सुबह-सुबह इस देश में भयानक भूस्खलन, मलबे में दबा पूरा गांव
X
By Ragib Asim

Papua New Guinea Landslide: दक्षिण प्रशांत द्वीप पर स्थित देश पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार तड़के एक भयानक भूस्खलन हुआ, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह घटना राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से करीब 600 किलोमीटर दूर एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई, जो पहाड़ों की तलहटी में स्थित है।

ABC के अनुसार, भूस्खलन के मलबे में पूरा गांव दब गया। कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है, लेकिन कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की सटीक संख्या नहीं बताई है, लेकिन अनुमानित संख्या 100 से अधिक हो सकती है।

राहत और बचाव कार्य

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन से बचे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। हादसे के बाद आए वीडियो में तबाह हो चुका गांव साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शवों को ढूंढना बेहद मुश्किल हो रहा है।

हादसे का कारण

रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन उस समय हुआ जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया और मलबा पूरे गांव पर फैल गया। भूस्खलन के दौरान मलबे के साथ बड़े पत्थर और पेड़ भी बहकर नीचे आ गए, जिससे गांव तक पहुंचने वाला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल तैनात किए गए हैं और बचे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। यह भूस्खलन पापुआ न्यू गिनी के इतिहास में सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर इस कठिन समय से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story