Begin typing your search above and press return to search.

NIA Arrest CRPF Spy Jawan: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था CRPF का जवान, NIA ने किया गिरफ्तार, 2023 से दे रहा था जानकारी!

Spying for Pakistan: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तानी के लिए कथित रूप से जासूसी करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार (26 मई 2025) को बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में एक्टिव रूप से शामिल था।

NIA Arrest CRPF Spy Jawan: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था CRPF का जवान, NIA ने किया गिरफ्तार, 2023 से दे रहा था जानकारी
X
By Ragib Asim

Spying for Pakistan: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तानी के लिए कथित रूप से जासूसी करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार (26 मई 2025) को बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में एक्टिव रूप से शामिल था। वह 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) को पहुंचा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जाट को (इस काम के लिए) विभिन्न माध्यमों से PIO (Pakistan Intelligence Officers) से पैसे मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि NIA ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ कर रही है। सीआरपीएफ ने कहा कि उसे बर्खास्त कर दिया गया है। सीआरपीएफ के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल में सीआरपीएफ द्वारा जब जाट की सोशल मीडिया गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई तब वह जांच के दायरे में आया। निगरानी के दौरान पाया गया कि उसने स्थापित मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए काम किया है।

बयान के अनुसार, जाट को आगे की जांच के लिए NIA के हवाले कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बयान में कहा गया है, "इसके साथ ही, सीआरपीएफ नियमों के साथ संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत इस व्यक्ति को 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।" जाट को एक विशेष अदालत पेश किया गया। अदालत ने उसे 6 जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने नोएडा और वाराणसी में अलग-अलग अभियानों में दो व्यक्तियों को अवैध वीजा सुविधा के नाम पर धन उगाही करने और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ATS की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्‍ली के 45 वर्षीय सीलमपुर निवासी मोहम्‍मद हारुन को नोएडा से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। हारुन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।

एटीएस उत्तर प्रदेश को यह सूचना मिली थी कि हारून जो कबाड़ का काम करता है, पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी मुजम्‍मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली कर रहा है। साथ ही उसके साथ राष्ट्र हित से जुड़ी सुरक्षा सम्बन्धित सूचना साझा कर देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

बयान के अनुसार एटीएस की छानबीन में यह तथ्य प्रकाश में आया कि हारून लगातार मुजम्मल हुसैन नाम के व्यक्ति के संपर्क में है, जो पाकिस्तान का रहने वाला है और पाकिस्तानी उच्चायोग, नई दिल्ली में काम करता है। एटीएस के मुताबिक, हारुन से पूछताछ से पता चला कि उसकी पाकिस्तान में रिश्तेदारी है जिस कारण वहां जाने-आने के कारण पाकिस्तान उच्चायोग में वह मुजम्मल हुसैन के संपर्क में आया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story