Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक: बहन की चीता में लेटकर भाई ने दे दी जान, बाइक खड़े कर जलती चिता में कुद गया...

दर्दनाक: बहन की चीता में लेटकर भाई ने दे दी जान, बाइक खड़े कर जलती चिता में कुद गया...
X
By NPG News

भोपाल 12 जून 2022। बहन की चिता में लेट कर भाई ने जान दे दी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन और गांव वाले ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा।

जानकारी के मुताबिक घटना मध्यप्रदेश के सागर जिले की है। बहेरिया थाना के मझगवां गांव की है। गुरुवार की शाम लापता ज्योति उर्फ प्रीति दांगी की लाश दूसरे दिन कुएं में मिली थी। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद प्रति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इतने में शनिवार को मृतिका के बड़े पापा का बेटा करण दांगी 21 वर्ष पहुंचा और गाड़ी साइड में टिका कर जल रही चितामें लेट गया। कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही करन आधे से ज्यादा जल चुका था।

आननफानन में उसे चिता से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के संबंध में कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story