Begin typing your search above and press return to search.

Bharat Taxi Launch : ओला-उबर की छुट्टी, देश में भारत टैक्सी की शुरुआत आज से : ड्राइवरों को 10 लाख का बीमा, जानें यात्रियों के लिए कितना सस्ता होगा सफ़र

Bharat Taxi Launch : देश में आज से भारत टैक्सी की शुरुआत हो रही है. यह देश की पहली ड्राइवर-सेंट्रिक को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस है. इसमें अभी तक चार लाख से ज्यादा चालक जुड़ चुके हैं. इसमें चालको को 10 लाख रुपये का बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रिटायरमेंट बचत का फायदा मिलेगा. और यात्रियों के लिए किराया 30% तक सस्ता होगा|

Bharat Taxi Launch : ओला-उबर की छुट्टी, देश में भारत टैक्सी की शुरुआत आज से : ड्राइवरों को 10 लाख का बीमा, जानें यात्रियों के लिए कितना सस्ता होगा सफ़र
X

Bharat Taxi Launch : ओला-उबर की छुट्टी, देश में भारत टैक्सी की शुरुआत आज से : ड्राइवरों को 10 लाख का बीमा, जानें यात्रियों के लिए कितना सस्ता होगा सफ़र

By Uma Verma

Bharat Taxi Launch : नईदिल्ली : आज से देश में भारत टैक्सी की शुरुआत हो रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया. सबका साथ, सबका विकास से प्रेरित ये पहल सीधे तौर पर ओला और उबर जैसी प्राइवेट कैब सर्विस को चुनौती देगी. इसे लेकर सरकार ने दावा किया हैं कि भारत टैक्सी से यात्रियों को सस्ता और सुरक्षित सफर मिलेगा, साथ ही ड्राइवरों की कमाई और सुविधा भी बढ़ेगी।

4 लाख से अधिक ड्राइवरों का भरोसा

भारत की पहली भारत टैक्सी को इस तरह बनाया गया है कि. जिसमें ड्राइवरों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा सके. अभी तक इस प्लेटफार्म से 4 लाख से ज्यादा चालक जुड़ चुके हैं. और इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है. इसका पायलट प्रोजेक्ट नवंबर 2025 से दिल्ली-NCR में चल रहा था. और यात्रियों को पहले से ही सुविधाएँ मिल रही हैं.

चालकों को 10 लाख का बीमा

इस योजना में सरकार की तरफ से चालको को 5 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा. ताकि चालकों के साथ उनके परिवार भी सुरक्षित हो सके. इतना ही नहीं, चालको के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा, रिटायरमेंट सेविंग्स और डेडिकेटेड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम जैसे कई लाभ उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर चालक को अन्य ऐप्स पर काम करने की स्वतंत्रता भी दी गई है. दिल्ली में 7 प्रमुख लोकेशन पर हेल्प सेंटर ऑपरेट किए जा रहे हैं, जो इमरजेंसी सहायता और वेरिफाइड राइड डेटा प्रदान करते हैं.

कभी नहीं बढ़ेगा किराया

यात्रियों के लिए भारत टैक्सी में बाइक, ऑटो और कार का विकल्प मौजूद हैं. किराया बाजार के मुकाबले 30 प्रतिशत तक सस्ता होने के साथ-साथ इसमें नो सर्ज प्राइसिंग का नियम लागू है. यानी बारिश, ट्रैफिक या ज्यादा डिमांड के दौरान भी ज्यादा किराया नहीं लिया जाएगा. किराया पहले से तय और पूरी तरह पारदर्शी होगा, जिससे लोगों का सफर सस्ता और बेहतर बनेगा।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story