नोटों के बिस्तर पर सोता था अफसर! माइनिंग विभाग के अधिकारी के घर छापेमारी, 4 करोड़ नगद, गोल्ड और करोड़ों की संपत्ति बरामद, जानिए कौन है देवव्रत महांति
Mining Officer Devvrat Mohanty Raid: ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को ₹30,000 की रिश्वत लेते पकड़ा है. अफसर के घर से 4 करोड़ कैश मिला है. कैश को उन्होंने ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखा था साथ ही छापेमारी में 2400 स्क्वायर फीट, 130 ग्राम सोना समेत और भी संपत्ति का पता चला है.

इमेज- इंटरनेट, एडिट- NPG
Mining Officer Devvrat Mohanty Raid: 25 फरवरी 2026, ओडिशा में विजिलेंस विभाग लगातार भ्रष्टाचार और घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ले रही है. इसी कड़ी में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. माइनिंग डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. उनके घर से 4 करोड़ कैश मिला है. छापेमारी में गोल्ड- आलिशान बंगले का भी खुलासा हुआ है.
रिश्वत लेते डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती गिरफ्तार
देबब्रत मोहंती कटक सर्कल में माइंस के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात है. 25 फरवरी मंगलवार रात को विजिलेंस विभाग की टीम ने डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को लाइसेंसी कोयला व्यापारी से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. जिसके बाद देबब्रत मोहंती के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
देबब्रत मोहंती कैसे पकड़े गए
जानकारी के मुताबिक़, टीम को सूचना मिली थी कि देबब्रत मोहंती कोयला व्यापारी से कोयला डिपो को बिना किसी रोक टोक के ठीक से चलाने और ट्रांस्पोर्ट के परमिशन के बदले रिश्वत लेते थे. जिसके बाद विजिलेंस टीम ने देबब्रत मोहंती को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और मंगलवार को रंगे हाथ पकड़ लिया.
छापेमारी में क्या क्या मिला
देबब्रत मोहंती की गिरफ्तार के बाद तीन ने उनके तीन ठिकानों पर छापा मारा. जिसमे भुवनेश्वर का फ्लैट, भद्रक जिले में पैतृक घर और कटक में ऑफिस शामिल है. उनके भुवनेश्वर के श्रीविहार क्षेत्र में नेचर क्रेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट से छापमारी में चार करोड़ कैश मिला है. जो उन्होंने ट्रॉली बैग और अलमारी में छिपा रखा था. ऑफिस की दराज से 1.20 लाख रुपये मिले. वहीँ, भुवनेश्वर में उनका आलीशान दो-मंज़िला घर और लगभग 130 ग्राम सोना भी मिला है. '
अधिकारियों के कहना है यह राज्य के इतिहास में अबतक की सबसे कारवाई है. नोट गिनने के लिए मशीने मंगवाई गयी. अभी और भी संपत्ति सामने आ सकती है. सर्च ऑपरेशन जारी है. छापेमारी के बाद कूल संपत्ति का पता चलेगा.
