Begin typing your search above and press return to search.

Odisha News: मिड-डे मील के लिए उबल रहे चावल में गिरा बच्चा, हेडमास्टर के खिलाफ जांच के आदेश!

Odisha News: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। यहां एक स्कूल में मिड डे मील बनते समय 8 वर्षीय बच्चा उबलते चावलों के बर्तन में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

Odisha News: मिड-डे मील के लिए उबल रहे चावल में गिरा बच्चा, हेडमास्टर के खिलाफ जांच के आदेश!
X
By Ragib Asim

Odisha News: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। यहां एक स्कूल में मिड डे मील बनते समय 8 वर्षीय बच्चा उबलते चावलों के बर्तन में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना बहकांडिया गांव के अनंत नारायण उच्च प्राथमिक विद्यालय में घटी। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित बच्चा कक्षा 3 का छात्र है। उसकी पीठ घटना में घायल हुई है।

प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच के आदेश

शुक्रवार को स्कूल में दोपहर के भोजन की तैयारी चल रही थी, इस बीच बच्चा चावलों के बर्तन में गिर गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और उसे अस्पताल ले गए। सवाल उठ रहे हैं कि खाना बाहर परिसर में बन रहा था और इसे बनाते समय कर्मचारी कहां थे, जिससे बच्चा रसोई की तरफ गया और झुलस गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

केंद्रपाड़ा सदर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छात्र को पहले मार्शाघई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, लेकिन वहां के जिला अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है, जो कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। प्रधानाध्यापक के ऊपर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story