Begin typing your search above and press return to search.

Odisha Crime News: ओडिशा में BJD और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक BJP समर्थक की मौत, कई घायल

Odisha Crime News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं के बीच तल्खियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

Odisha Crime News: ओडिशा में BJD और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक BJP समर्थक की मौत, कई घायल
X
By Ragib Asim

Odisha Crime News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं के बीच तल्खियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। अब राज्य के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प और हिंसा की खबर आई है जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। वहीं, घटना में सात अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। घायल लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बीजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ये झड़प बुधवार की देर रात हुई है। ये झड़प खल्लीकोट थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में दोनों पक्षों ने लड़ाई में धारदार हथियारों का इस्तेमाल भी किया है। घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिलीप कुमार पाहाना के रूप में की गई है, जो इसी गांव का रहने वाला था।

सहयोगी की मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और कथित तौर पर खल्लीकोट विधानसभा सीट से बीजद उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सूर्यमणि बैद्य के घर के पास खड़े वाहनों में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने थाने के पास सड़क को अवरुद्ध कर दिया और विधायक और उनके पति दैतारी बहेरा की गिरफ्तारी की मांग की। सूर्यमणि बैद्य इस सीट सो दोबारा चुनाव लड़ रही हैं और उनके खिलाफ भाजपा ने पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी को उम्मीदवार बनाया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story