Begin typing your search above and press return to search.

Odisha Bus Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Odisha Bus Accident: ओडिशा के गंजम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दो बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। इसमें एक बस ओडिशा रोडवेज की है, जबकि दूसरी प्राइवेट बस है। इस टक्कर में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसमें करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

Odisha Bus Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
X
By Ragib Asim

Odisha Bus Accident: ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। यह दुख सड़क दुर्घटना गंजम के दिगपहांडी के पास देर रात हो हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पातल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज बेरहामपुर के मेडिकल कॉलेज हो रहा है। ओडिशा सरकार ने पीड़ितों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है। मृतकों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 नाबालिग शामिल हैं।

अब तक 12 की मौत

गंजम कलेक्टर दिव्यज्योति परिदा ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनका एमकेसीजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कटक के एससीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई ओडिशा रोडवेज की बस रायगढ़ से भुवनेश्वर जा रही थी। जबकि निजी बस बेरहामपुर से बारातियों को लेकर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद कई यात्री बस में फंसे थे जिन्हें पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बाहर निकाला।

इस हादसे पर दुख जताते हुए ओडिशा सरकार ने पीड़ितों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार वालों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 30 हजार रुपए दिए जाएंगे।

देर रात हुई हादसा

बेरहामपुर के एसपी सरवन विवेक ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह हादसा रविवार रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ है। दुर्घटना में निजी बस के कई यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई घायल भी हैं। वहीं, ओडिशा रोडवेज बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सरकार ने घायलों को दिए 30,000 रुपये

इस बीच, ओडिशा सरकार ने प्रत्येक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 30,000 रुपये देने की घोषणा की है। SRC ने ट्वीट कर कहा कि सानाखेमुंडी तहसील के तहत खेमुंडी कॉलेज के पास कल रात एक दुखद बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हो गए हैं। जिनका MKCG Medical College (एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, बेरहामपुर में इलाज चल रहा है। गंजम प्रशासन की देखरेख में इलाज के लिए प्रत्येक घायल व्यक्ति को 30,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story