Begin typing your search above and press return to search.

Odisa in BJP Government: BJP की बड़ी जीतः ओडिशा में 24 साल बाद बदलेगी सियासी तस्वीर, नवीन पटनायक की विदाई तय, भाजपा को निर्णायक बढ़त

Odisa in BJP Government: लोकसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार बीजेपी निर्णायक बढ़त प्राप्त कर चुकी है। इससे अब साफ हो गया है कि पिछले 24 साल से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की विदाई तय हो गई है।

Odisa in BJP Government: BJP की बड़ी जीतः ओडिशा में 24 साल बाद बदलेगी सियासी तस्वीर, नवीन पटनायक की विदाई तय, भाजपा को निर्णायक बढ़त
X
By Sandeep Kumar

Odisa in BJP Government: रायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में करीब 24 साल से सरकार चला रहे नवीन पटनायक सरकार की अब विदाई होनी तय है। रुझानों में भाजपा बहुमत पार कर चुकी है। उसके खाते में 78 सीटें गई हैं। वहीं, बीजद भी 54 सीटों पर आगे है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 11 सीटें गई हैं।

वहीं अन्य को तीन सीटें मिली हैं। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा और बीजू जनता दल में आपसी तालमेल और गठबंधन की कोशिशें भी हुईं। लेकिन जब गठबंधन नहीं हो पाया तब भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सभी 147 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। ओडिशा विधानसभा चुनाव में आ रहे रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल कर चुकी है। भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि राज्य में बहुमत के लिए 74 सीटों की जरूरत है।

आपको बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 147 में से 117 सीटों पर जीत हासिल कर बीजद ने सरकार बनाई थी। जबकि, भाजपा के खाते में 23 सीटें आईं थीं और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। पहली बार उन्होंने यह पद साल 2000 में संभाला था।




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story