Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 26 April 2025: : दिल्ली-NCR समेत देश के इन राज्यों में गर्मी का कहर, इन इलाकों में बारिश से मिल सकती है राहत

Aaj Ka Mausam 26 April 2025: देश के कई इलाकों में तापमान में लगातार हो रहे इजाफे के कारण लोगों का दोपहर के वक्त घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आज भी दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में लू चलने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 10 April 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर, Delhi-NCR में लू को लेकर अलर्ट, जानिए आज के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 26 April 2025: देश के कई इलाकों में तापमान में लगातार हो रहे इजाफे के कारण लोगों का दोपहर के वक्त घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आज भी दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में लू चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 29 अप्रैल तक और मध्य-पूर्वी इलाकों में 26 अप्रैल तक लू चलेगी, जबकि कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है, लेकिन कई जगह आज सुबह से ही राहत के बादल छा गए हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 जिलों में बारिश हाेने के आसार हैं और दोपहर बाद जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जबकि जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में लू चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर आज भी जारी रहेगा, इसके साथ ही कई जिलों में लू चलने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल से अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बिहार, झारखंड और बंगाल के कई स्थानों पर भी बारिश होने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। शिमला, श्रीनगर और देहरादून जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 20-25 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 10-15 डिग्री तक रह सकता है। इन इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, केरल तथा तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। इस दौरान लू चलने के साथ अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।न आज आसमान साफ रहने के साथ दोपहर में धूल भरी हवा चल सकती हैं, जिसकी गति 20-30 किमी/घंटा रह सकती है। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और इस दौरान अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री पर पहुंच गया। IMD के अनुसार, 28 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story