Begin typing your search above and press return to search.

Kal ka Mausam : ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने देशभर में कैसा रहेगा कल का मौसम?

Kal ka Mausam : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंड तेज। IMD ने कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया, कई राज्यों में तापमान शून्य के करीब।

Kal ka Mausam : ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने देशभर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
X
By Ragib Asim

Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों तेज ठंड और घने कोहरे का टॉर्चर जारी है। बीते 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में पारा 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। लगातार गिरते तापमान की वजह से ठंड का असर हर दिन और तेज होता जा रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। 10 जनवरी को केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
IMD ने बताया कि 9 जनवरी को पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भी कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
इसके अलावा 9 और 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर रह सकता है। 11 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है।
हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड के कारण कई जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भिवानी में 5 डिग्री, अंबाला और रोहतक में 8 डिग्री, हिसार में 8 डिग्री और करनाल में करीब 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
कश्मीर घाटी में भी शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story