Begin typing your search above and press return to search.

नोएडा पुलिस और ग़ाज़ियाबाद के चोरों का गजब कांड, पढ़कर कहेंगे- ऐसा भी होता है?

Delhi NCR News: ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस का एक कारनामा सामने आया है। करीब 20 महीना पहले चोरी हुई एक बाइक की रिपोर्ट पुलिस ने अब दर्ज की है...

नोएडा पुलिस और ग़ाज़ियाबाद के चोरों का गजब कांड, पढ़कर कहेंगे- ऐसा भी होता है?
X

Delhi Ncr News 

By Manish Dubey

Delhi NCR News: ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस का एक कारनामा सामने आया है। करीब 20 महीना पहले चोरी हुई एक बाइक की रिपोर्ट पुलिस ने अब दर्ज की है। युवक बाइक चोरी के बाद थाने के कई चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

बाइक चोरी होने के करीब 2 महीने बाद चालान हुआ तो युवक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की और साथ ही आलाधिकारियों को सूचित किया। मामले की जांच हुई और 20 महीने बाद 30 सितंबर को बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज हुई।

दरअसल, फरवरी 2022 में दनकौर क्षेत्र स्थित खेरली नहर के पास से रोहित नाम के एक सेल्समैन की बाइक चोरी हो गई थी। उस समय पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब चोरी हुई बाइक के चालान का मैसेज पीड़ित के मोबाइल पर आया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बुलंदशहर के रहने वाले रोहित ने बताया कि वह शराब के ठेके पर सेल्समैन है। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय पुलिस कार्रवाई करती तो अब तक उसकी बाइक बरामद हो सकती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

कारों की एलॉय व्हील चुराने वाले चोर

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने दो शातिर एलॉय व्हील चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार के एलॉय व्हील को अपना निशाना बनाते थे। शातिर रेकी कर सुनसान जगह पर खड़ी कार से उसके एलॉय व्हील चोरी किया करते थे। चोरी के बाद सामान को मेरठ के सोतीगंज में ले जाकर बेचते थे।

कौशांबी पुलिस ने दोनों चोरों के पास से 24 एलॉय व्हील, फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कार और 5,900 रुपए बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर पहले इश्तियाक उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया गया। फिर उसका दोस्त भी गिरफ्त में आया।

Next Story