Begin typing your search above and press return to search.

Noida Farmer Protest: दिल्ली जा रहे किसानों को नोएडा में रोका, पुलिस से नोंकझोंक, 200 किसान हिरासत में

Noida Farmer Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा से संसद की ओर कूच रहे किसानों को पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के पास रोक लिया। करीब 200 किसानों को हिरासत में लिया गया है।

Noida Farmer Protest: दिल्ली जा रहे किसानों को नोएडा में रोका, पुलिस से नोंकझोंक, 200 किसान हिरासत में
X
By Ragib Asim

Noida Farmer Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा से संसद की ओर कूच रहे किसानों को पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के पास रोक लिया। करीब 200 किसानों को हिरासत में लिया गया है। जमीन, मुआवजे और रोजगार जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 7 फरवरी को महापंचायत में गुरुवार को संसद की तरफ मार्च करने का निर्णय लिया था। किसानों ने चिल्ला सीमा जाम कर दिया है। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल से महिला किसानों की झड़प भी हुई।

दिल्ली-नोएडा सीमा पर लगा लंबा जाम

नोएडा में धारा 144 लागू है और नोएडा-दिल्ली सीमा पर वाहनों की चेकिंग हो रही है। किसानों को भी सड़कों पर रोक लिया गया है। इससे लंबा जाम लग गया है। इस बीच पंजाब के किसानों ने भी अगले मंगलवार को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। इसे रोकने के लिए कृषि राज्य मंत्री अर्जुन मुंडा, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को चंडीगढ़ भेजा गया है, जो आज किसानों से मुलाकात करेंगे।

किसान अपनी मांगों को लेकर काफी समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धरना दे रहे हैं, लेकिन किसी ने किसानों पर ध्यान नहीं दिया। अब मजबूरी में किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं। हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर दिल्ली की तरफ कूच करके रहे हैं, लेकिन उनको नोएडा पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन नोएडा पुलिस के अफसर उनको आगे नहीं जाने दे रहे है। काफी किसानों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया और कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। कुल मिलाकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 100 से ज्यादा किसान पुलिस की निगरानी में कैद हैं।

धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी

अपनी मांगों को लेकर किसान हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली संसद भवन की तरफ जाना चाहते हैं। इसके लिए काफी समय से प्लानिंग की जा रही थी। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चला जा रहा था। जिसमें फैसला लिया गया कि गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किसान इकट्ठा होकर दिल्ली जाएंगे। इस जानकारी के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। पुलिस का प्रयास था कि कोई भी किसान दिल्ली ना पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन किसानों में काफी महिलाओं की संख्या भी है, लेकिन किसान किसी के रुकने में नहीं आ रहे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story