Salary Hike Demand: सैलरी बढ़ाने की मांग पर भड़के कर्मचारी, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस वैन तोड़ी, गाड़ियों में आग लगाई, किया पथराव, जानिए क्या है पूरा मामला?

( Photo - AI Generated ) Edit By: NPG News
Noida Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ाने (Salary Hike) की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को बेहद उग्र हो गया। पिछले तीन चार दिनों से चल रहा यह प्रदर्शन फेज 2 इलाके में हिंसक रूप ले चुका है। गुस्साए कर्मचारियों ने सड़कों पर भारी जाम लगा दिया गाड़ियों में आग लगा दी साथ ही पुलिस टीम पर भी जमकर पथराव किया।
फेज 2 में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
सोमवार को कुलेसरा से फेज 2 तक मार्च निकालते हुए भारी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर जमा हो गए। जब पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है। सेक्टर 60 में भी कर्मचारियों ने रोड जाम कर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया है।
क्या हैं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगें?
कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर मैनेजमेंट और प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इनकी मांगें हैं:
- सैलरी में बढ़ोतरी: कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग है कि उनके मौजूदा वेतन को 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए।
- ओवरटाइम का पैसा: काम के तय घंटों के बाद किए जाने वाले ओवरटाइम (Overtime) का सही और समय पर भुगतान किया जाए।
- छुट्टियों का प्रावधान: कर्मचारियों के लिए वीकली ऑफ और अन्य छुट्टियों के लिए अलग से क्लियर नियम बनाए जाएं।
ट्रैफिक जाम से आम लोग और यात्री परेशान
जगह जगह हो रहे इन उग्र प्रदर्शनों के कारण नोएडा के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों और आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रदर्शनकारी कई जगहों पर गाड़ियों के आगे लेटकर ट्रैफिक रोक रहे हैं।
फरीदाबाद और पलवल में भी सड़क पर उतरे कर्मचारी
नोएडा के अलावा दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भी कर्मचारियों का गुस्सा फूट रहा है। फरीदाबाद के सेक्टर 37 (सराय ख्वाजा इलाके) में एक निजी कंपनी के 500 से ज्यादा कर्मचारी कंपनी के बाहर सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां भी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा जारी है और पुलिस मौके पर मौजूद है।
वहीं पलवल में भी पृथला के पास साई ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आगरा हाईवे पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
