Noida Crimr News: नॉएडा में सामने आया दबंगई का वीडियो, दंपति सहित क्रेन से कार को उठा ले गए पार्किंग संचालक
Noida Crimer News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पार्किंग संचालकों की दबंगई को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। यहां पार्किंग संचालक एक कार के अंदर बैठी बुजुर्ग दंपति के साथ ही क्रेन से उठाकर ले गए।

Noida Crimer News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पार्किंग संचालकों की दबंगई को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। यहां पार्किंग संचालक एक कार के अंदर बैठी बुजुर्ग दंपति के साथ ही क्रेन से उठाकर ले गए। घटना नोएडा सेक्टर 50 की बताई जा रही है और यहां एक बाजार के पास से कार को उठाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग दंपति को बैठे हुए देखा जा सकता है और चालक की सीट खाली है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि बुजुर्ग दंपति के साथ गलत व्यवहार करने वाले 'पार्किंग के गुंडों' के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पूरे नोएडा का यही हाल है और प्राइवेट ठेकेदार खुद को माफिया समझते हैं और कुछ कहो तो बदतमीजी से पेश आते हैं।
आज नोएडा सेक्टर 50 की मार्किट से सीनियर सिटीजन को उनकी कार सहित पार्किंग के गुंडों ने टो कर लिया व गलत व्यवहार भी किया ..@noidatraffic कृपया संज्ञान ले और उचित करवाई करे @UPGovt @CeoNoida @acp2noida @myogioffice @dr_maheshsharma @noida_authority @noidatraffic pic.twitter.com/CWSz6PWLLn
— Sudarshan 😎 (मोदी का परिवार) (@ApkaSud) March 19, 2024
बता दें कि नोएडा में पार्किंग की जिम्मेदारी नोएडा विकास प्राधिकरण के पास है और इनके संचालन का ठेका निजी ठेकेदारों को देता है। मौजूदा मामले में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
