Begin typing your search above and press return to search.

Breaking: CM नीतीश कुमार ने फाइल किया राज्यसभा का नॉमिनेशन, खत्म हुआ CM पद का सफर, NDA में शुरू हुआ नया 'पावर गेम'

Nitish Kumar Nomination: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बिहार विधान सभा के सचिव प्रकोष्ठ में पर्चा भरा गया। पढ़ें बिहार पॉलिटिक्स की ब्रेकिंग न्यूज़।

Breaking: CM नीतीश कुमार ने फाइल किया राज्यसभा का नॉमिनेशन, खत्म हुआ CM पद का सफर, NDA में शुरू हुआ नया पावर गेम
X
By Ragib Asim

पटना 5 मार्च 2026: बिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी 'ब्रेकिंग न्यूज़' आ गई है। तमाम अटकलों और घोषणाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इसी के साथ उनके दिल्ली जाने और बिहार में सत्ता के बड़े 'पावर शिफ्ट' पर मुहर लग गई है।

विधान सभा सचिव प्रकोष्ठ में दाखिल किया पर्चा

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बिहार विधान सभा पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बिहार विधान सभा के कार्यालय प्रकोष्ठ (Office Cell) में सचिव के समक्ष राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र (Nomination Paper) दाखिल किया। नॉमिनेशन फाइल करने के साथ ही उनके संसदीय जीवन के चारों सदनों का मेंबर बनने की पुरानी 'ख्वाहिश' पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है।


खत्म हुआ सस्पेंस, अब 'नई सरकार' का इंतजार

इससे पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर ओपन लेटर जारी कर राज्यसभा जाने और 'नई सरकार' को अपना सपोर्ट व गाइडेंस देने की बात कही थी। आज पर्चा दाखिल होने के बाद यह 100 परसेंट कंफर्म हो गया है कि बिहार में अब नए चीफ मिनिस्टर (CM) की ताजपोशी होगी।


क्या होगा अगला कदम?

संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपना होगा। उनके इस्तीफे के साथ ही मौजूदा कैबिनेट भंग हो जाएगी। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा और बिहार में पूरी तरह से नई कैबिनेट का गठन होगा।

नीतीश के नॉमिनेशन के बाद अब जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) कैंप में बैठकों का दौर तेज होने वाला है। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार का अगला 'बॉस' कौन होगा और नीतीश के बेटे निशांत कुमार को लेकर जो 'डिप्टी CM' वाली अटकलें चल रही हैं, उन पर क्या फैसला लिया जाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story