Begin typing your search above and press return to search.

Nitish Kumar News: CM की कुर्सी छोड़ने से पहले फुल 'एक्शन मोड' में CM नीतीश! अफसरों की लगाई क्लास, अफसरों ने हाथ जोड़ कहा, महीने भर में कर देंगे पूरा

Nitish Kumar in Action: राज्यसभा नॉमिनेशन के बाद भी फुल एक्शन मोड में बिहार के सीएम नीतीश कुमार। बख्तियारपुर में फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर अफसरों की लगाई क्लास। पढ़ें पूरी खबर।

Nitish Kumar News: CM की कुर्सी छोड़ने से पहले फुल एक्शन मोड में CM नीतीश! अफसरों की लगाई क्लास, अफसरों ने हाथ जोड़ कहा, महीने भर में कर देंगे पूरा
X
By Ragib Asim

पटना/बख्तियारपुर 7 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भले ही राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल कर चुके हैं और जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं लेकिन उनका प्रशासनिक 'तेवर' और काम कराने का तरीका आज भी बिल्कुल वैसा ही है। शनिवार (7 मार्च) को अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर (Bakhtiyarpur) के दौरे पर पहुंचे सीएम नीतीश अपने उसी पुराने 'सुशासन बाबू' वाले कड़क अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर (Flyover Project) के काम में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों की ऑन-द-स्पॉट (On-the-spot) क्लास लगा दी।

धीमी रफ्तार देख भड़के CM, अफसरों ने जोड़े हाथ

दरअसल मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में चल रहे अलग-अलग विकास कार्यों (Development Projects) का निरीक्षण (Inspection) करने फील्ड में उतरे थे। जब वह फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की साइट पर पहुंचे और देखा कि काम तय स्पीड से नहीं चल रहा है तो उनका पारा चढ़ गया।

नीतीश ने सख्त लहजे में अधिकारियों को अल्टीमेटम (Ultimatum) देते हुए कहा कि वह लगातार इस काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दे रहे हैं फिर भी लापरवाही क्यों हो रही है? मुख्यमंत्री की नाराजगी को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों के पसीने छूट गए। अफसरों ने सीएम के सामने हाथ जोड़कर भरोसा दिलाया कि कंस्ट्रक्शन की स्पीड बढ़ाई जाएगी और ठीक एक महीने के अंदर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।

समर्थकों में दिखा भारी जोश

एक तरफ जहां अफसरों को डांट पड़ रही थी वहीं दूसरी तरफ नीतीश के इस चिर-परिचित अंदाज को देखकर वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं (Party Workers) का जोश हाई हो गया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर 'देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' के जमकर नारे लगाए। सीएम ने भी मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

क्या है इस के मायने?

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा नॉमिनेशन के बाद से यह तय माना जा रहा है कि बिहार में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा और सीएम का चेहरा बदलेगा (बेटे निशांत कुमार की एंट्री की चर्चा भी तेज है)। लेकिन बख्तियारपुर का यह दौरा इस बात का क्लियर सिग्नल (Clear Signal) है कि जब तक नीतीश कुर्सी पर हैं राज्य के विकास कार्यों और ब्यूरोक्रेसी (Bureaucracy) का रिमोट कंट्रोल पूरी तरह से उन्हीं के हाथों में है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story