Begin typing your search above and press return to search.

Nitin Gadkari Shapath Grahan News: नितीन गडकरी ने ली शपथ, जानिए संघ से मोदी सरकार तक का सफर

Nitin Gadkari Shapath Grahan News: मोदी सरकार 3.0 में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। गडकरी 2014 और 2019 में भी मोदी सरकार में मंत्री थे, और इस बार उन्हें लगातार तीसरी बार मंत्री बनाया गया है।

Nitin Gadkari Shapath Grahan News: नितीन गडकरी ने ली शपथ, जानिए संघ से मोदी सरकार तक का सफर
X
By Ragib Asim

Nitin Gadkari Shapath Grahan News: मोदी सरकार 3.0 में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। गडकरी 2014 और 2019 में भी मोदी सरकार में मंत्री थे, और इस बार उन्हें लगातार तीसरी बार मंत्री बनाया गया है। सड़क एवं परिवहन के क्षेत्र में नितिन गडकरी ने उल्लेखनीय कार्य किया है। पिछले 10 वर्षों में उनके काम को लोगों ने काफी सराहा है, और वे पिछली मोदी सरकार में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में से एक माने जाते हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर गडकरी पर विश्वास जताया है।

पढ़ें: नितिन गडकरी का जीवन परिचय (जीवनी) : Nitin Gadkari Biography in Hindi

नागपुर से सांसद

नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद में पहुंचे हैं। उन्होंने अपने काम को इतनी कुशलता से किया कि लोग उन्हें ‘‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया'' और ‘रोडकरी' के नाम से जानते हैं।

नितिन गडकरी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

27 मई 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे नितिन गडकरी बचपन से ही आरएसएस से जुड़े थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में छात्र नेता के रूप में काम करते हुए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ली। उन्होंने कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद कानून की पढ़ाई की और बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा हासिल किया।

राजनीतिक करियर

1995 से 1999 के बीच गडकरी महाराष्ट्र सरकार में पीडब्ल्यू मंत्री रहे। इसी दौरान उन्होंने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया। 1989 में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने और 1999-2005 तक महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे। 2009 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, जहां वे इस पद पर 2013 तक रहे। गडकरी भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं।

सड़कों के विकास में अग्रणी

सड़कों के विकास के लिए उनके महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के चलते शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने एक बार गडकरी को नितिन ‘रोडकरी' कहा था। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में गडकरी जब लोकसभा में सदस्यों के बंदरगाह संबंधी प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे, तो तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि गडकरी पहले ‘रोडकरी' कहलाए और अब उन्हें ‘पोर्टकरी' कहा जाना चाहिए।

नागपुर से लगातार तीसरी बार जीत

इस बार नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से 1,37,603 वोटों से कांग्रेस के विकास ठाकरे को हराकर संसद में पहुंचे हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार यहां से जीत दर्ज की है। नितिन गडकरी की नई जिम्मेदारियों के साथ, मोदी सरकार 3.0 में उनके योगदान का देश को बेसब्री से इंतजार है। उनके नेतृत्व में सड़क एवं परिवहन के क्षेत्र में और भी महत्वपूर्ण बदलाव और विकास की उम्मीद है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story