Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 31 May 2024: देश भर में भीषण गर्मी का कहर, जानें अपने शहर का ताज़ा मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 31 May 2024: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर इस गर्मी से कब छुटकारा मिलेगा।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 31 May 2024: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर इस गर्मी से कब छुटकारा मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जून तक देश के बड़े हिस्से में शुष्क मौसम और अत्यधिक गर्मी की संभावना है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, और मध्य प्रदेश शामिल हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि 30 मई के बाद कई राज्यों में लू की तीव्रता में कमी आएगी।

दिल्ली में राहत की संभावना

दिल्ली और एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में कुछ राहत की उम्मीद है। IMD ने बताया कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां बारिश या तूफान की संभावना बन सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले 2-3 दिनों में भीषण गर्मी की स्थिति कम हो जाएगी। हालांकि, गुरुवार को दिल्ली के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में गर्मी से राहत

राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार जा चुका है, लेकिन अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटों में तापमान और भी कम होने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, अगले चार-पांच दिनों में कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना भी है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। कई जिलों में तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जबकि झांसी में 49 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

बिहार में लू का कहर

बिहार में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। कई जिलों में स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बेहोश होने की खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय और लखीसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अन्य राज्यों का हाल

कोंकण और गोवा के इलाकों में 31 मई को गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहेगी। बिहार, झारखंड, और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 31 मई से 1 जून के बीच तीव्र लू की संभावना है। मानसून केरल में अपने सामान्य तिथि से दो दिन पहले पहुंच गया है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, मेघालय, असम, नागालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, और ओडिशा में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली में लू की स्थिति में कमी आ सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story