Begin typing your search above and press return to search.

New Governor Appointments: 5 राज्यों के बदले गए राज्यपाल, जानें- किन्हें मिली, कहां की जिम्मेदारी

New Governor Appointments: देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदलने का ऐलान किया गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
X

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

By Ragib Asim

New Governor Appointments: देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदलने का ऐलान किया गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 24 दिसंबर को की गई राज्यपालों की नियुक्ति के तहत पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का और पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।





राष्ट्रपति भवन की तरफ से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आरिफ मोहम्मद खान के स्थान पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को उनके बेबाक बयान के लिए जाना जाता है।

सरकारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यरपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर कर लिया। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां उस तारीख से लागू होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें चुनाव मैदान में नहीं उतारा था। वह पहली बार गाजियाबाद से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। अजय कुमार भल्ला ने गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया है। भल्ला कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्हें प्रशासनिक सुधारों में योगदान और दक्षता के लिए पहचाना जाता है। उनके अनुभव के कारण उन्हें कई बार सेवा विस्तार भी दिया जा चुका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story