Engineer Suicide Ranchi : रांची के युवा इंजीनियर ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर दी जान
Engineer Suicide Ranchi : रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी मेकॉन के युवा इंजीनियर शुभम भकत ने घाटशिला में स्वर्णरेखा नदी में कूदकर जान दे दी...

Suicide
Engineer Suicide Ranchi : रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी मेकॉन के युवा इंजीनियर शुभम भकत ने घाटशिला में स्वर्णरेखा नदी में कूदकर जान दे दी। उसने गुरुवार को नदी में छलांग लगायी थी। उसका शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद हुआ।
शुक्रवार सुबह छह बजे शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। शुभम के दादा अनिल भकत ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे शुभम घर से निकला था, इसके बाद वह घर नहीं आया। उसका फोन स्विच ऑफ मिला।
मछुआरों ने कहा कि सुबह छह बजे एक युवक को स्वर्णरेखा नदी में कूदते देखा गया। शुभम के पिता दीपक भकत और मां मंजू भगत मुसाबनी के निवासी हैं। शुभम अपने दादा के घर घाटशिला सरस्वती शिशु मंदिर आया था।
शुभम मेकॉन में इंजीनियर था और उसने विशाखापतनम जाने के लिए 29 अगस्त का फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। मामले को लेकर कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। घाटशिला पुलिस मामले की निगरानी कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
