Begin typing your search above and press return to search.

Nepal News: 24 सोशल मीडिया पर बैन: सड़कों पर उतरे युवा, संसद में घुसकर की तोड़फोड़, पुलिस की फायरिंग में 16 की मौत, 80 घायल

Nepal Me 24 Social Media Ban: काठमांडू: नेपाल में सरकार ने 24 सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को Gen Z ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वह संसद भवन परिसर में घुस गए। जिसके बाद पुलिस फायरिंग में 16 लोगों की मौत की खबर है और 80 प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल है।

Nepal News: 24 सोशल मीडिया पर बैन: सड़कों पर उतरे युवा, संसद में घुसकर की तोड़फोड़, पुलिस की फायरिंग में 16 की मौत, 80 घायल
X
By Chitrsen Sahu

Nepal Me 24 Social Media Ban: काठमांडू: नेपाल में सरकार ने 24 सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को Gen Z ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वह संसद भवन परिसर में घुस गए। जिसके बाद पुलिस फायरिंग में 16 लोगों की मौत की खबर है और 80 प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल है।

26 सोशल मीडिया साइट्स पर लगा बैन

बता दें कि नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला लिया था। जानकारी के मुताबिक, 26 सोशल मीडिया साइट्स ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। इसके लिए मंत्रालय ने आदेश जारी कर 26 सोशल मीडिया साइट्स को 7 दिन का समय दिया था, यह समय 2 सितंबर को खत्म हो गया। इसके बाद सरकार ने इन्हे बैन कर दिया।

फिल्मी शीतारों ने भी किया समर्थन

सोशल मीडिया के बैन होते ही युवाओं ने आंदोलन का आह्वान किया था। सोमवार सुबह से प्रदर्शकारी मैतीघर में जुटना शुरु हो गए थे, उन्होंने हामी नेपाल रैली का भी आयोजन किया था। युवाओं की संख्या बढ़ते ही प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। युवाओं के प्रदर्शन का अभिनेता मदन कृष्ण श्रेष्ठ, गायक प्रकाश सपूत सहित फिल्मी शीतारों ने भी समर्थन किया और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

16 लोगों की मौत, 80 प्रदर्शनकारी घायल

इसके बाद प्रदर्शकारी ओली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संसद भवन के परिसर में घुस आए और प्रतिबंधित क्षेत्र में तोड़फोड़ की। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 16 लोगों की मौत की खबर है और 80 प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story