Begin typing your search above and press return to search.

Nepal Bus Accident: नेपाल बस हादसे में मृतकों की संख्या 27 हुई, वायुसेना के विमान से लाए जाएंगे शव

Nepal Road Accident: नेपाल में हादसे का शिकार हुई भारत की बस में मरने वाले लोगों की संख्या 41 पहुंच गई है। हादसा कल दिन में तनाहुन जिले में हुआ था और रात तक मरने वाले लोगों का आंकड़ा 27 था।

Nepal Bus Accident: नेपाल बस हादसे में मृतकों की संख्या 27 हुई, वायुसेना के विमान से लाए जाएंगे शव
X
By Ragib Asim

Nepal Road Accident: नेपाल में हादसे का शिकार हुई भारत की बस में मरने वाले लोगों की संख्या 41 पहुंच गई है। हादसा कल दिन में तनाहुन जिले में हुआ था और रात तक मरने वाले लोगों का आंकड़ा 27 था। बस मर्सियांगडी नदी में गिर गई थी।

बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल और आसपास के गांवों से बताए गए हैं। 8 दिन के परमिट के साथ बस ने 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। चालक, सहचालक और कंडक्टर को मिलाकर इसमें कुल 43 लोग थे। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौतों की पुष्टि की थी। हादसे का शिकार हुए पर्यटकों में से 24 के शव महाराष्ट्र के नासिक लाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

महाराष्ट्र सीएम कार्यालय ने बताया कि एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की और हताहतों को स्वदेश वापसी में तेजी लाने का अनुरोध किया।केंद्र सरकार ने समन्वय के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की है। बता दें कि सीएम शिंदे नेपाल में चल रहे राहत प्रयासों पर अपडेट रहने के लिए राज्य के राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अमित शाह ने सीएम शिंदे को केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुरोध के जवाब में, 24 पर्यटकों के शवों को नासिक लाने के लिए एक विशेष भारतीय वायु सेना के विमान की व्यवस्था की गई है। विमान आज नासिक पहुंचेगा और फिर शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों के पार्थिव शरीर को आबूखैरेनी ग्राम परिषद में रखा गया है और उनकी पहचान की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story