Begin typing your search above and press return to search.

Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़ा हादसा, 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 लोगों के मरने की आशंका

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनाहुन जिले में भयानक हादसा हो गया है, दिल दलहला देने वाले इस हादसे में 40 यात्रियों को ले जा रही एक भारतीय बस शुक्रवार को मार्स्यांगडी नदी में गिर गई।

Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़ा हादसा, 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 लोगों के मरने की आशंका
X
By Ragib Asim

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनाहुन जिले में भयानक हादसा हो गया है, दिल दलहला देने वाले इस हादसे में 40 यात्रियों को ले जा रही एक भारतीय बस शुक्रवार को मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 14 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बस नंबर P FT 7623 पोखरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में तनाहुन जिले में अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज बहाव वाली मार्स्यांगडी नदी में गिर गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 14 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, और स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह हादसा बेहद दुखद है और नेपाल के साथ-साथ भारत में भी गहरा शोक पैदा कर रहा है। इस घटना ने दोनों देशों के लोगों को गमगीन कर दिया है।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता कुमार नेउपाने ने पुष्टि की, "बस दुर्घटनास्थल से 14 शव निकाले गए हैं।" जबकि 16 लोगों को दुर्घटना स्थल से रेस्क्यू किया गया। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य में जुटी। हादसे को लेकर अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी ट्रैवल्स की है। बस का पूरा नंबर- UP 53 FT 7623 है। बस के कागजात भी पूरे हैं। फिटनेस और परमिट भी सब सही है। दरअसल ये बस पांडुरंग यात्रा पर आए हुए यात्रियों को लेकर जा रही थी, जिसमें महाराष्ट्र के 110 लोग प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए थे। यात्रा में से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यात्रा के बाकी बचे लोग फिलहाल मुंगलिंग नेपाल में रुके हुए हैं। टीम कमांडर का चारु बौंडे और उनका फोन नंबर है- 09875135685

ये कोई पहला हादसा नहीं है, इस साल जुलाई में नेपाल में दो बसों में सवार 65 लोग त्रिशुली नदी में बह गए थे। इन घटना में काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स की बसें नदी में गिर गई थीं, जो काठमांडू से रौतहट के गौर की ओर जा रही थी। इलाक में भारी बारिश के बीच ये घटना हुई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story