Begin typing your search above and press return to search.

NDA Meeting Update: NDA के संसदीय दल की बैठक आज, PM मोदी को चुना जाएगा नेता, पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

NDA Meeting Update: लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अहम बैठक बुलाई है। इसमें निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

NDA Meeting Update: NDA के संसदीय दल की बैठक आज, PM मोदी को चुना जाएगा नेता, पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
X
By Ragib Asim

NDA Meeting Update: लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अहम बैठक बुलाई है। इसमें निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। खबर है कि इसके बाद आज ही NDA का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिल सकता है और सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। बैठक में भाजपा ने अपने सभी सांसदों और गठबंधन की सहयोगी पार्टियों ने सभी बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है।

कौन-कौन रहेगा शामिल?

बैठक में भाजपा और NDA के घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसद मौजूद रहेंगे। भाजपा की कई सांसद 6 जून की शाम ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनके अलावा भाजपा और सहयोगी पार्टियों द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा और विधान परिषद के नेता, भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और सभी मोर्चो के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने अपने सभी सांसदों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है।

9 जून को शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेंद्र मोदी संभवत: 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 6 जून को अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक की। खबर है कि इसमें संघ के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री आवास पर भी मोदी, नड्डा और शाह के बीच भी बैठक हुई।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये खास मेहमान

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुछ खास मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूर, वंदे भारत और मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे रेलवे कर्मचारी, ट्रांसजेंडर, सफाई कर्मचारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विकसित भारत के ब्रांड एंबेसेडर शामिल हैं। इसके अलावा पड़ोसी देशों के राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री को भी न्योता भेजा गया है।

नायडू और नीतीश ने की सांसदों संग बैठक

NDA की बैठक से पहले चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने अपने-अपने सांसदों के साथ बैठक की। इससे पहले 6 जून को नायडू पार्टी सांसदों से मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में नायडू ने सांसदों को एकजुट रहने और संसद में एक स्वर में बोलने की सलाह दी है। नायडू ने सांसदों से संसद में आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर सक्रिय और सतर्क रहने को कहा और किसी भी आंतरिक मतभेद को दूर करने का आग्रह किया।

सरकार बनाने के लिए TDP-JDU पर निर्भर भाजपा

लोकसभा चुनाव के परिणामों में NDA को बहुमत मिला है, लेकिन भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं ला पाई हैं। इसलिए सरकार बनाने के लिए TDP और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का साथ बहुत जरूरी हो गया है। इन दोनों पार्टियों के क्रमश: 16 और 12 सीटें जीती हैं। INDIA गठबंधन के हिस्से 234 सीटें आई हैं। अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं। भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story