Begin typing your search above and press return to search.

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, ये नेता बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री, देखें सूची

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज 17 अक्टूबर को तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, ये नेता बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री, देखें सूची
X
By Ragib Asim

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज 17 अक्टूबर को तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को फिर से मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। पंचकुला में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। इसके बाद, नायब सिंह सैनी ने अमित शाह के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दोपहर 1:15 बजे लेंगे शपथ

नायब सिंह सैनी आज दोपहर 1:15 बजे पंचकुला में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 10 कैबिनेट मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और वीआईपी मेहमानों का आगमन सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिरकत

इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और 18 राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के डिप्टी सीएम भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण के बाद एनडीए नेताओं और मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।

5 अक्टूबर 2024 को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस जीत के बाद नायब सिंह सैनी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ये नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री

  • घनश्याम दास अरोड़ा
  • अनिल विज
  • कृष्ण पवार
  • कृष्ण कुमार बेदी
  • आरती राव नरबीर
  • रणबीर सिंह गंगवा
  • विपुल गोयल
  • मूलचंद शर्मा
  • महिपाल ढांडा
  • सुनील सांगवान

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story